Saturday, October 24th, 2026

जगदलपुर में टमाटर की आपूर्ति में कमी होने से पहुंचा 60 रुपये किलो

जगदलपुर
बस्तर संभाग में इन दिनों भीषण गर्मी के चलते बाजार में टमाटर की आवक कमजोर बनी हुई है। मांग के अनुरूप आपूर्ति में कमी होने के चलते टमाटर के दामों में दुगुने से अधिक की बढोतरी देखी जा रही है। महीना भर पहले टमाटर 20 से 25 रुपये की दर से मिल रहा था, आज टमाटर की आवक में कमी से एक पखवाड़े तक 40 रुपए प्रति किलो के आस-पास मिल रहे टमाटर के दाम विगत दो दिनों से 60 रुपये प्रति किलो तक पंहुच गया है। इधर सब्जी में टमाटर का उपयोग करने वाली गृहणियां टोमेटो केचअप व सॉस का उपयोग करने लगे हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय