Thursday, October 22nd, 2026

सोन नदी पर पुल बनने से 10 गांवों के लोगों का आवामन हुआ आसान

गौरेल
पेंड्रा मरवाही। मरवाही विधानसभा क्षेत्र में कंचनडीह-बारीउमराव मार्ग पर सोन नदी पर उच्च स्तरीय पुल सह पहुंच मार्ग बनने से 10 गांवों में आवागमन आसान हो गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा इस पुल का निर्माण 2 करोड़ 12 लाख रूपए की लागत से मार्च 2020 में पूर्ण कर लोकार्पित किया गया है। पुल की लम्बाई 75 मीटर, चौड़ाई 8.40 मीटर और ऊंचाई 7.375 मीटर है। इस पुल के बनने से मरवाही सहित आसपास के 10 गांवों के लगभग 12 हजार 135 लोगों को आवागमन की बारहमासी सुविधा मिल रही है।

 

#Due

Source : Agency

पाठको की राय