Thursday, October 22nd, 2026

पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवाओं की बदली चाल से कम हुए ठंड के तेवर

भोपाल

उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण राजधानी का  एक बार फिर मौसम बदल गया है। इस समय हालत यह है कि धूप तीखी होने के कारण अब ठंड के तेवर कमजोर होने लगे हैं। हाल यह है कि दिन में पारा बढ़कर 33.8 डिग्री तक पहुंच गया है जबकि न्यूनतम पारे ने भी अब तेजी दिखाई है। वह 17.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक दिन और रात के तापमान इसी तरह बना रहेगा। दो दिन बाद जब हिमालय से आने वाली हवाएं इस तरफ आएंगी, तो मौसम फिर बदलने लगेगा। 

अगले 24 घंटों के बारे में मौसम विभाग का अनुमान है कि मौसम फिलहाल  शुष्क रहेगा और दिन मेें धूप तीखी होगी। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ बिहार के आसपास ट्रफ के रूप में बना हुआ है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में ईरान और उससे लगे अफगानिस्तान पर सक्रिय है। अरब सागर में एक प्रति चक्रवात बना हुआ है।  पाकिस्तान के मध्य में एक प्रेरक चक्रवात बनने जा रहा है। इसके प्रैशर से मौसम फिर बदलेगा।  अगले 36 घंटों में ठंड का अहसास उत्तरी हवाओं के आने से बढ़ेगा।

 

#cold decreased

Source : Agency

पाठको की राय