Tuesday, October 20th, 2026

तकनीकी खराबी के कारण Maruti ने , 9925 कारों को रिकॉल किया

मुंबई
    
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी 9,000 से ज्यादा कारों को वापस बुलाया है. दरअसल, इन कारों में आई एक बड़ी खराबी के चलते इन कारों को रिकॉल किया गया है. कंपनी इन्हें ठीक करने के बाद वापस भेजेगी. इनमें कंपनी के तीन मॉडल शामिल हैं.  

9925 यूनिट्स को किया रिकॉल
पीटीआई के मुताबिक, देश की प्रमुख कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने रियर ब्रेक असेंबली पिन में संभावित गड़बड़ी को दुरुस्त करने के लिए तीन मॉडल्स को रिकॉल किया है. जिन माॉडल्स को वापस मंगाया गया है उनमें वैगन आर (Wagon R), सेलेरियो (Celerio) और इग्निस (Ingnis) शामिल हैं. कंपनी की ओर से जो जानकारी साझा की गई है, उसके मुताबिक कुल 9,925 यूनिट्स को दुरुस्त करने के लिए वापस लेगी.

ब्रेक असेंबली में आई खराबी
Maruti Suzuki India की ओर से इस संबंध में कंपनी की वेबसाइट पर भी जानकारी शेयर की गई है. इसमें बताया गया है कि तीन हैचबैक कारों के रियर ब्रेक असेंबली पिन पार्ट में संभावित खराबी के चलते वापस मंगाया जा रहा है. इस पार्ट में खराबी के कारण कार को चलाने पर काफी आवाज होती है. वहीं इस खराबी के कारण लंबे समय में कार के ब्रेक्स के प्रदर्शन में कमी आ सकती है.

कंपनी मुफ्त में करेगी ठीक
कंपनी की ओर से कहा गया कि इस
खराबी के कारण कुछ स्थितियों में पिन पार्ट टूट भी सकता है और इससे तेज आवाज आ सकती है. रिपोर्ट में कंपनी के हवाले के कहा गया कि ग्राहकों की सुरक्षा के मद्देनजर हमने प्रभावित कारों को रिकॉल करने का फैसला किया है. कंपनी की अधिकृत वर्कशॉप इस बारे में ग्राहकों से संपर्क करेंगी और जांच के बाद प्रभावित वाहनों में गड़बड़ी को मुफ्त में ठीक किया जाएगा.

मारुति को हुई जबरदस्त मुनाफा
गौरतलब है कि मारुति सुजुकी की कारों की सेल में हुए इजाफे का असर इसके नेट प्रॉफिट में भी दिखाई दिया है. कंपनी की ओर से बीते दिनों जारी किए गए दूसरी तिमाही के नतीजों को देखें तो कंपनी के मुनाफे में 4 गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है. MSIL का नेट प्रॉफिट बढ़कर 2,112.5 करोड़ रुपये रहा.

 

#Maruti Suzuki

Source : Agency

पाठको की राय