Monday, October 19th, 2026

शहीदी सभा के चलते पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया, पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, 3 दिन तक बंद रहेंगे शराब के ठेके

पंजाब
शहीदी सभा के चलते पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार श्री फतेहगढ़ साहिब प्रशासन ने जिले में 3 दिन तक शराब के ठेके बंद रखने का आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासन द्वारा कहा गया है कि गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब और गुरुद्वारा ज्योति सरूप साहिब के 3 कि.मी. के दायरे में होटलों में शराब नहीं परोसी जाएगी।

3 दिन तक शराब के ठेके बिल्कुल बंद रखने यानि कि 26 से 28 दिसंबर तक ठेके बंद रहेंगे। शहीदी सभा की वजह से सरकार ने ये फैसला लिया है। इसके लिए जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए है। आपको बता दें 28 दिसंबर को छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतह सिंह का बलिदान दिवस है। इसके चलते सरकार ने पंजाब में सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान कर दिया है। 

 

#शहीदी सभा

Source : Agency

पाठको की राय