Wednesday, October 21st, 2026

हलाला और तीन तलाक के डर से युवती ने बदला धर्म, हिंदू रीति रिवाज से रचाई शादी

बरेली
उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली में फरहाना बी नाम की युवती ने इस्लाम छोड़ सनातन धर्म अपनाया. इसके बाद फरहाना ने वीरेंद्र कश्यप नाम के युवक के साथ अग्नि को साक्षी मानकर हिंदू रीति रिवाज से सात फेरे लिए. ऋषि मुनि आश्रम पहुंचकर दोनों ने साथ जीने और मरने का फैसला किया.  ये पूरा मामला बरेली जनपद के थाना शेरगढ़ क्षेत्र का है. फरहाना-वीरेंद्र दोनों ही पड़ोसी गांव के रहने वाले हैं.

नवविवाहिता फरहाना बी ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण में मेरी शुरू से आस्था थी और में अपने घर में छुपकर भगवान श्री कृष्ण की पूजा किया करती थी, जिसके बाद मेरी दोस्ती वीरेंद्र कश्यप नाम के युवक से हो गई. हम दोनों राधा रानी के मंदिर घूमने गए और वहीं हमने साथ जीने और मरने का फैसला ले लिया. फरहाना ने यह भी बताया कि इस्लाम को अलविदा कहने के बाद आज मैंने सनातन धर्म अपना लिया है और अब वीरेंद्र कश्यप नाम के युवक से मेरी शादी हुई है.


युवती के परिवार से मिल रही जान से मारने की धमकी
फरहाना ने कहा कि अब मुझे तीन तलाक और हलाला का भी डर नहीं है, क्योंकि हमारे समुदाय में तीन तलाक का चलन बहुत रहता है और फिर लड़कियों को हलाला का भी सामना करना पड़ता है. फिलहाल दोनों नवविवाहित जोड़े को अपनी जान माल का खतरा है. युवती के परिवार वाले जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, जिसके बाद नवविवाहित जोड़े ने बरेली एसएसपी प्रभाकर चौधरी से इंसाफ की गुहार लगाई है. हालांकि, एसएसपी ने भी थाना पुलिस को सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया है.

 

Source : Agency

पाठको की राय