Tuesday, October 20th, 2026

आईटीआर फाइल करने में आ रही दिक्कतों के चलते बढ़ाई तारीख


नई दिल्ली
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की अंतिम तारीख को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है. आटीआर पोर्टल में आ रही दिक्कतों के कारण ये तीसरी बार है जब ITR फाइल करने की तारीख को आगे बढ़ाया गया है. इससे पहले चालू वित्त के लिए रिटर्न फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई थी, जिसे बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया था. अब सरकार ने इसे फिर से बढ़ा दिया है.

दरअसल, टेक्नोलॉजी कंपनी इन्फोसिस  ने आईटीआर फाइल करने के लिए नया पोर्टल तैयार किया है, जिसे 7 जून को लॉन्च किया गया. पहले वेबसाइट एड्रेस incometaxindiaefiling.gov.in था, जो अब बदलकर incometax.gov.in हो गया है. लेकिन रिटर्न फाइल करने की प्रक्रिया को आसान करने के लिहाज से डिजाइन किए गए इस पोर्टल में लगातार दिक्कतें आ रही हैं. टैक्सपेयर्स लगातार इसके बारे में शिकायत कर रहे हैं. यही कारण है कि वित्त वर्ष 2021 (FY21) के लिए अब तक 8 मिलियन से अधिक ITR दाखिल किए गए हैं.

Income Tax 2.0 पोर्टल में कई नए पेमेंट मेथड ऐड किए गए हैं. टैक्सपेयर इस वेबसाइट पर नेट बैंकिंग, यूपीईआई, क्रेडिट कार्ड, RTGS और NEFT से पेमेंट कर सकेंगे, पैसे सीधे उनके अकाउंट से कट जाएंगे. इसके अलावा नई साइट पर इनकम टैक्स रिटर्न की प्रोसेसिंग तेज होगी, ताकि टैक्सपेयर्स को जल्दी रिफंड मिल सके. हालांकि, लॉन्च के बाद से ही इसमें कई टेक्निकल दिक्क्तें हैं.

टैक्सपेयर्स को आ रहीं ये दिक्कतें
- इस कारण कई बार ग्राहकों को पोर्टल में लॉग इन करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है.
- कई बार पोर्टल पर 'जल्द शुरू होने' का मेसेज शो होता रहता है.
- कई बार ग्राहकों को रिफंड पाने में भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है.
- कई ग्राहकों को फॉर्म 15CA और फॉर्म 15CB अपलोड करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है.
- कई नई कंपनियां नए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं करा पा रही हैं.

 

Source : Agency

पाठको की राय