Wednesday, October 21st, 2026

डीएसएस पौधारोपण रविवार का ट्वेंटी-20 पवित्र शरद पुर्णिमा के दिन समपन्न

जीवन कोआनंदमय,स्वस्थ,बनाने के लिए समिति लगातार लोंगो को प्रकृति के करीब लाने का मुहिम चला रही
डिंडौरी

धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति (डीएसएस) पौधारोपण महाभियान के तहत लगातार हर रविवार को पौधारोपण कर रही है। आज पौधारोपण का 20वां रविवार है।

समिति सभी से अपील करती है कि सभी पौधो के महत्व को समझे,पौधे लगाए उनका संरक्षण करें और अनावश्यक रूप से पौधों को किसी प्रकार की क्षति न पहुचाये।

पौधे जीवन को अनेक प्रकार से लाभ पहुचाते है जैसे की-पौधे जीवन को ठण्डी हवा देकर,मनमोहक दिखकर,अनेक प्रकार की वस्तुओं के लिए लकड़ी देकर,फल के रूप में जीवन ऊर्जा देकर, प्राण वायु देकर हमें आनंदित करते है।

वही पौधे जीवन को अनोखा संदेश देती है जैसे की-पौधे जितना जड़े जमीन में भेजती है, गहरे तल में भेजती है उतना पौधा मज़बूत होते है,बड़े होते है इसी तरह यदि हम अपने अंदर प्रवेश करेंगे, अपने मन को जानेंगे,आत्मा का अनुभव करेंगे तो जीवन की अनंत ऊंचाइयों में पहुचते जाएंगे,जीवन महाजीवन बन जायेगा।

आज करौंदी हाई स्कूल के पास  पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में समिति के सचिव अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

#DSS Plantation

Source : Agency

पाठको की राय