Friday, October 23rd, 2026

 नशे में युवक ने की फांसी लगाकर की आत्महत्या 

 नोएडा 
सदरपुर कॉलोनी स्थित कमरे में मंगलवार देर रात युवक ने शराब के नशे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने युवक के कमरे से सुसाइड नोट, दो मोबाइल और एक लैपटॉप बरामद किया है। सुसाइड नोट में युवक ने प्रेमिका से अनबन होने की बात लिखी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  एटा निवासी मोहित सदरपुर कॉलोनी में गली नंबर-3 में किराये के कमरे में रहता था। उसने एमबीए किया था और कंपनी में नौकरी कर रहा था। सदरपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि बुधवार सुबह मकान मालिक की सूचना पर पुलिस मोहित के कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। वहां मोहित का शव पंखे से लटका मिला। 


कमरे से एक लैपटॉप, दो मोबाइल और सुसाइड नोट बरामद किया गया है। सुसाइड नोट में प्रेमिका से अनबन के चलते युवक ने आत्महत्या की जाने की बात लिखी है। पुलिस द्वारा पड़ोसियों से पूछताछ करने पर पता चला कि युवक पिछले कुछ दिनों से रोज शराब पी रहा था। मंगलवार रात भी युवक शराब पीकर कमरे पर पहुंचा था। सेक्टर-39 थाने के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया कि युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। कमरे से बरामद वस्तुओं को जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।

 

#फांसी लगाकर

Source : Agency

पाठको की राय