Sunday, October 25th, 2026

नशे में धुत छोटे भाई ने बड़े भाई को मार डाला

साल्हावास
गांव मातनहेल में छोटे भाई द्वारा अपने बड़े भाई की हत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपित हत्या करते वक्त नशे की हालत में मौजूद था। किसी बात को लेकर दोनों में आपसी कहा सुनी हुई। इस दौरान छोटे भाई ने हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की दी हुई शिकायत में गांव मातनहेल निवासी सावित्री ने बताया कि उसके 5 बच्चे हैं। जिसमें से तीन बेटियां और दो बेटे हैं। श्रवण (46) अविवाहित है। अजय (40) विवाहित है। दोनों का आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा रहता था। सावित्री ने कहा कि जिस दिन यह घटना हुई वह मौके पर मौजूद नहीं थीं। क्योंकि दोनों भाई अक्सर आपस में लड़ाई झगड़ा किया करते थे। जिस वजह से सावित्री हमेशा दुखी रहती थी। 15 दिन पहले ही सावित्री अपनी बेटी के ससुराल भिवानी गई थी।

सावित्री ने कहा कि मध्य रात्रि को उन्हें पड़ोसी का फोन आया कि श्रवण की हत्या हो गई है। मौके पर हत्या की खबर मिलते ही सावित्री अपने रिश्तेदारों के साथ गांव मातनहेल में पहुंची। जहां पर देखा कि श्रवण का शव गली के किनारे पड़ा हुआ है। सावित्री ने बताया कि श्रवण के मुंह से काफी खून निकल रहा था। सावित्री ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सावित्री के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। तफ्तीश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने अजय को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ चल रही है। पूछताछ के बाद ही इस बात का खुलासा हो पाएगा कि आखिर उसने अपने बड़े भाई की हत्या क्यों की है।

 

#Drunk younger

Source : Agency

पाठको की राय