Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-कोंडागांव में NH-30 पर शराबी का हंगामा, बीच सड़क पर लेटकर किया यातायात बाधित

कोंडागांव.

बीती शाम कोंडागांव के NH30 पर भारी बारिश के बीच एक शराबी ने सड़क पर हंगामा मचाकर यातायात को गंभीर रूप से बाधित कर दिया। घटना पोस्ट ऑफिस के सामने की है, जहां एक नशे में धुत व्यक्ति सड़क के बीच में आकर बार-बार लेट जाता था, जिससे वाहनों की आवाजाही थम गई। स्थानीय यातायात पुलिस ने कई बार उसे सड़क के किनारे करने की कोशिश की, लेकिन शराबी बार-बार सड़क पर लौट आता।

इस स्थिति के चलते यातायात में काफी बाधा उत्पन्न हुई। घटना का वीडियो किसी राहगीर ने बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसने तेजी से वायरल होकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कोतवाली पुलिस को बुलाकर शराबी को उनकी हिरासत में सौंपा गया। पुलिस की जांच में शराबी की पहचान जी के मूर्ति के रूप में हुई, जो आड़काछेपड़ा पारा कोंडागांव का निवासी है। उसकी उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है और वह मानसिक रूप से कमजोर है। पुलिस का कहना है कि उसने अत्यधिक मात्रा में शराब पी रखी थी, जिसके कारण वह सड़क पर लेटकर यातायात को बाधित कर रहा था। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए उसके परिवार वालों को बुलाकर उसे उनके हवाले कर दिया। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है और यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके।

 

#Chhattisgarh-Kondagaon#drunkar

Source : Agency

पाठको की राय