Sunday, October 25th, 2026

जलकुंभी की सफाई के लिए ड्रोन से किया रहा दवा का छिड़काव

नारायणपुर
बंधुआ तालाब के जलकुंभी की सफाई के लिए ड्रोन की सहायता से तालाब में दवाई का छिड़काव करने का कार्य किया जा रहा है। विदित हो कि जिले का यह तालाब 52 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसका संरक्षण आवश्यक है। तालाब के संरक्षण के लिए इसके पानी को पूरी तरह से खाली करवाकर इसका उपचार किया जा रहा है, इसी कड़ी में बारिश से पहले दवा का छिड़काव किया गया।

सिंचाई विभाग के कार्यपालन अभियंता अजय कुमार चौधरी ने बताया कि बंधुआ तालाब में जलकुंभी सफाई का कार्य किया गया है, बावजूद इसके जलकुंभी की पुरानी जड़ों को समूल नष्ट करने के लिए आज ड्रोन की सहायता से तालाब में दवाई का छिड़काव किया गया। बंधुआ तालाब से अब जलकुंभी सहित अन्य खरपतवार का पूरी तरह से सफाया हो जायेगा।

 

#Drone

Source : Agency

पाठको की राय