Tuesday, October 20th, 2026

श्योपुर के सभी वार्डों में पेयजल आपूर्ति बहाल - मंत्री भूपेन्द्र सिंह

श्योपुर
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि श्योपुर शहर में सभी वार्डों में पेय जल आपूर्ति बहाल कर दी गयी है। बाढ़ आपदा के बाद 106 ट्यूबबेल में से 103 चालू कर दिये गये हैं। आश्यकतानुसार जल आपूर्ति के लिये 15 टेंकर भी लगाये गये हैं। श्योपुर जिले के बाढ़ प्रभावित नगर बड़ोदा में भी पेयजल आपूर्ति शुरू हो गयी है। बाढ़ प्रभावित नगरीय निकायों में क्षतिग्रस्त आवासों का सर्वेक्षण जारी है।

श्योपुर शहर में सफाई का कार्य दिन-रात 3 शिफ्ट में चल रहा है। आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं आवास निकुंज श्रीवास्तव स्वयं इसकी मौके पर मॉनीटरिंग कर रहे हैं। बाढ़ प्रभावितों के लिये भोपाल से 2500 कंबल और इंदौर से 500 साड़ियों के साथ अन्य राहत सामग्री पहुँचायी जा रही है।

श्योपुर में 8 अगस्त को 13 जेसीबी, 6 डम्पर, 7 सीवर सक्शन मशीन, 3 जेटिंग मशीन, 30 ट्रेक्टर ट्राली और 15 ट्रेक्टर स्क्रेपर लगाये गये हैं। लगभग 200 सफाई श्रमिक लगातार कार्य कर रहे हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों को 7 राहत कैम्पों में ठहराया गया है। यहाँ पर गद्दे, भोजन, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था की गयी है।

 

#Minister Bhupendra Singh

Source : Agency

पाठको की राय