Saturday, October 24th, 2026

कडेमेटा कैम्प में डीआरजी नारायणपुर के जवानों ने सीखा प्राथमिक उपचार करना

नारायणपुर
पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देशानुसार डीआरजी नारायणपुर के जवानों को कडेमेटा कैम्प में प्राथमिक उपचार करना सिखाया गया। इस एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण के माध्यम से 45वीं आईटीबीपी बटालियन के एएसआई  ताकू ओराब एवं हवलदार (मेडिकल) जे. मारिया ने जवानों को सामान्य जीवन रक्षक दवाइयों के प्रयोग, सीपीआर देना, आईईडी ब्लास्ट में घायल जवानों की प्राथमिक उपचार, स्टोक और मलेरिया से बचाव तथा बगैर औषधि के चोट, मोच, ब्लडिंग, हार्ट अटैक और बेहोशी जैसे स्थिति से निपटने के भी उपाय बताया गया। उल्लेखनीय है कि कडेमेटा कैम्प अबूझमाड़, जिला नारायणपुर के अंतिम छोर में स्थित एक अतिसंवेदनशील गाँव है। प्रशिक्षण में डीआरजी के लगभग 50 से अधिक जवान सम्मिलित हुए।

 

#camp

Source : Agency

पाठको की राय