Tuesday, October 20th, 2026

DRDO ने Pinaka-ER मल्‍टी बैरल लान्‍चर सिस्‍टम का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने आज लांचर सिस्टम पिंका-ईआर( Pinaka-ER) के एक्सटेंडेड वर्जन का सफल परीक्षण किया। ये परीक्षण राजस्थान के पोखरण में किया गया। डीआरडीओ के अनुसार, पिनाका-ईआर, पिनाका के पुराने संस्करण का उन्नत संस्करण है। जो पिछले एक दशक से भारतीय सेना के साथ सेवा में है। प्रणाली को उन्नत प्रौद्योगिकियों के साथ उभरती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इसे डिजाइन किया गया। पोखरण रेंज पर हुए इस मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम का परीक्षण आज हुआ। डीआरडीओ ने इसे पुणे की आयुध अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान व हाई एनर्जी मैटेरियल रिसर्च लेबोरेटरी (एचईएमआरएल) के साथ मिलकर डिजाइन किया है। इस तकनीक को भारतीय उद्योग क्षेत्र को हस्तांतरित कर दिया गया है। इसके अलावा ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के एयर लॉन्च संस्करण का बुधवार को ओडिशा के तट पर एकीकृत परीक्षण रेंज, चांदीपुर से सुपरसोनिक लड़ाकू विमान सुखोई 30 एमके-आई से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सफल परीक्षण पर डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO), ब्रह्मोस, भारतीय वायु सेना और उद्योग की प्रशंसा की है।

 

 

#DRDO

Source : Agency

पाठको की राय