Wednesday, October 21st, 2026

बिरसा मुंडा की जयंती पर हुआ नाटक का मंचन

( अमिताभ पाण्डेय)
 भोपाल

वीरता ,स्वाभिमान ,समर्पण और संकल्प  के कारण इतिहास में स्मरणीय रहे महानायक बिरसा मुंडा  ऐसे धर्म की स्थापना करना चाहते थे जहां भय नहीं विश्वास हो ।

 लोग स्वतंत्रता के साथ अपना जीवन जी सकें। इसके लिए उन्होंने क्रांतिकारी गतिविधियों में सक्रिय रहकर अंग्रेज शासकों से संघर्ष किया।  उन्होंने आदिवासी समुदाय को संगठित कर सामाजिक जीवन में सम्मान दिलाया।

 अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए मजबूर करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया ।आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत बिरसा मुंडा जयंती जनजाति दिवस के मौके पर आज भोपाल के शहीद भवन में बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व पर केंद्रित नाटक का मंचन किया गया।

 इस नाटक का यह संदेश था कि धर्म में भय नहीं विश्वास होना चाहिए । नाटक में वेशभूषा और संगीत के माध्यम से जनजाति जीवन की प्रभावी झलक प्रस्तुत की गई ।

नाटक का निर्देशन प्रदीप अहिरवार ने किया नाटक में अदनान खान , विवेक त्रिपाठी सौरभ राजपूत , अभिषेक शास्त्री सुनीता अहिरे  , प्रीती खरे , बॉबी श्रीवास्तव ने ने महत्वपूर्ण टीवी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।  इस अवसर पर बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। इस नाटक का लेखन वरिष्ठ लेखक ऋषिकेश सुलभ ने किया । दर्शकों ने नाटक की प्रशंसा की ।

 

Source : Agency

पाठको की राय