नाली घोटाला: नपा अध्यक्ष,सीएमओ की जमानत याचिका रद्द
बिलासपुर
मुंगेली नगर पालिका में हुए नाली निर्माण घोटाला में नगर पालिका अध्यक्ष व सीएमओ सहित सभी की जमानत याचिका को छत्तीसगढ उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया ।
हाई कोर्ट ने भी नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर, सीएमओ विकास पाटले सहित सभी की जमानत याचिका रद्द कर दिया है। नाली घोटाले के बाद नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर, तत्कालीन सीएमओ विकास पाटले सहित लेखापाल व अन्य लोगो ने हाईकोर्ट मे जमानत के लिये याचिका दायर की थी । जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने फैसला 48 घंटे तक सुरक्षित रखा जिसके बाद उसे खारिज कर दिया।
Source : Agency

पाठको की राय