Monday, October 26th, 2026

दपूमरे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा डॉ. वनिता जैन ने ब्यूटीशियन कोर्स का शुभारंभ किया

बिलासपुर

मानव संसाधान किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होती हैं । अपने कर्मवीरों एवं उनके परिजनों के कल्याण हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे निरंतर प्रयासरत हैं ।अराजपत्रितरेल कर्मियों के आश्रितों, परिजनों को उच्च शिक्षा, विभिन्न प्रशिक्षणों आदि के लिए कर्मचारी कल्याण निधि से सहायता दी जाती है ।

इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम के रूप में रेल कर्मियों के परिवार की महिला सदस्यों एवं आश्रित महिलाओं के लिए कर्मचारी कल्याण निधि के तहत ब्यूटीशियन कोर्स प्रारम्भ की गई है । इसके लिए बिलासपुर स्थित 36 मॉल में अवस्थित मेसर्स कैम्पेलो सैलून एंड एकेडमी को ब्यूटीशियन कोर्स के लिए चिन्हित किया गया है । यह कोर्स आज से प्रारम्भ किया गया है, जिसका शुभारंभ आज प्रात: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा, डॉ. वनिता जैन ने किया ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अन्य मंडलों में भी इस तरह के कोर्स शीघ्र ही प्रारम्भ किए जाएंगे ।उपरोक्त ब्यूटीशियन कोर्स की अवधि सवा दो महीने की है । अराजपत्रित रेलकर्मियों के इच्छुक महिला परिजन इसके लिए आवेदन कर सकती हैं । ब्यूटीशियन कोर्स के शुभारंभ के अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन की सदस्याएंएवं बड़ी संख्या में रेलकर्मियों के परिजन उपस्थित थे ।

 

Source : Agency

पाठको की राय