Saturday, October 24th, 2026

डॉ सुदाम खाड़े ने आयुक्त जनसंपर्क का पदभार संभाला

भोपाल

डॉ सुदाम खाड़े ने आज जनसंपर्क संचालनालय में आयुक्त जनसंपर्क का पदभार ग्रहण कर लिया है। निवर्तमान जनसंपर्क आयुक्त श्री संदीप यादव ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

जनसम्पर्क संचालनालय में डाॅ. खाड़े के कार्यभार ग्रहण करने पर निदेशक श्री रौशन कुमार सिंह, अपर निदेशक श्री जीएस वाधवा, श्री संजय कुमार जैन, श्री मनोज खरे सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।

 

Source : Agency

पाठको की राय