Saturday, October 24th, 2026

डॉ. सुदाम खाड़े ने आयुक्त जनसंपर्क का पदभार ग्रहण किया

 

भोपाल

डॉ. सुदाम खाड़े ने आज जनसंपर्क संचालनालय में आयुक्त जनसंपर्क का पदभार ग्रहण कर लिया है। निवर्तमान जनसंपर्क आयुक्त श्री संदीप यादव ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

जनसंपर्क संचालनालय में डॉ. खाड़े के पदभार ग्रहण करने पर संचालक श्री रौशन कुमार सिंह, अपर संचालक श्री जीएस वाधवा, श्री संजय कुमार जैन, श्री मनोज खरे सहित सभी अधिकारी, कर्मचारियों ने पुष्प-गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय