Tuesday, October 20th, 2026

राष्ट्रीय जनजाति आयोग के समीक्षक डॉ प्रमोद मरावी जी के द्वारा मंडला जिले के प्रत्येक ग्रामों में ग्राम चौपाल लगाकर पैसा एक्ट के बारे में दी जानकारी

जबलपुर/मंडला
मंडला जिले के विकासखंड बीजाडांडी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत डिठोरी में हुआ पैसा एक्ट जागरूकता चौपाल कार्यक्रम में पंचायत डिठोरी के समस्त पेसा अध्यक्ष, ग्राम पटेल, मुकदम्म्,दिवान एवं गांव के नागरिकों को अनुसूचित जनजाति आयोग के समीक्षक डॉ प्रमोद मरावी ने पेशा कानून का महत्व बताया इस चौपाल में मुख्य रूप से संयुक्त आदिवासी संरक्षण समिति के अध्यक्ष गणराज गणेश भलावी, सामाजिक कार्यकर्ता किशन उइके जी, अजीत मरकाम,  पैसा अध्यक्ष डूंगरिया वीर सिंह कुशराम, पूर्व जनपद सदस्य किशन कुमरे, लक्ष्मण कुशराम, नरेश कुमार वाडिवा, रोशनी तिलगाम, सुंदरलाल मसराम, कोमल सिंग, महेंद्र जी,  ओमप्रकाश मरावी, रमेश जी, देवेंद्र उईके, ऋषि यादव जी, सुरेंद्र कुमार साहू जी आदि उपस्थित रहे।

वहीं राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद के अध्यक्ष गणराज गणेश भलावी ने कहा कि सरकार द्वारा पैसा नियम को लागू तो कर दिया गया है किंतु उसे जन जन तक पहुंचाने के लिए मंडला जिले के प्रत्येक गांव में जा जाकर चौपाल कार्यक्रम लगाने की आवश्यकता है तभी जनजाति समाज में सही ढंग से पेसा नियम का परिपालन सुनिश्चित हो सकेगा।

 

#National Tribal Commission

Source : Agency

पाठको की राय