Monday, October 19th, 2026

शहीद महेन्द्र कर्मा विवि बस्तर के कार्य परिषद् में डॉ. नेमा सदस्य नामित

रायपुर

राज्यपाल एवं कुलाधिपति सुश्री अनुसुईया उइके द्वारा छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा 23 (1) (पअ) के तहत् डॉ. शरद नेमा, प्राध्यापक, वानिकी एवं वन्यजीव अध्ययनशाला को शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर, जगदलपुर के कार्य परिषद् में आचार्य संवर्ग से सदस्य नाम निर्देशित किया गया है। इस संबंध में आज राजभवन सचिवालय से आदेश जारी किया गया।

 

Source : Agency

पाठको की राय