Saturday, October 24th, 2026
Breaking
  •    आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित  •    योगी सरकार में बेटियों के विवाह की पहल लोकप्रियता के शिखर पर, सामूहिक विवाह योजना में 1.16 लाख से अधिक आवेदन  •    जातीय कला, संस्कृति और हुनर को मिलेगा नया बाजार, कारीगरों की आर्थिक समृद्धि का सशक्त माध्यम बनेगा ‘आदि बाजार 2026’ : मंत्री रामविचार नेताम  •    नर्मदा सिंचाई परियोजना से धार-झाबुआ के 260 गांवों को लाभ, 57 हजार हेक्टेयर जमीन होगी सिंचित  •    भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित पुस्तकों के लेखन के लिए भोपाल में दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

छत्तीसगढ़ संपूर्ण दर्शन साझा छंद संग्रह गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज डॉ. दीक्षा चौबे हुई सम्मानित

रायपुर

विगन दिनो राजधानी के वृंदावन हाल में छत्तीसगढ़ संपूर्ण दर्शन पुस्तक का विमोचन  संस्कृति व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के मुख्य आतिथ्य एवं विशिष्ट अतिथि डॉ नंदकुमार साय पूर्व सांसद व गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष दुधाधारी मठ के महंत डा. राजेश्री रामसुंदर दास  के कर कमलों से हुआ। इस अवसर पर डॉ. विनय मोहन पाठक पूर्व राजभाषा आयोग अध्यक्ष,डॉ.सोनल राजेश शर्मा संवाददाता गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड रायपुर,डा.अनिल भतपहरी सचिव राजभाषा आयोग छत्तीसगढ़.माणिक विश्वकर्मा नवरंग, डा.स्नेहलता पाठक, डा.लखन पड़रिया वरिष्ठ साहित्यकार आदि उपस्थित रहे।

संपूर्ण छत्तीसगढ़ दर्शन ग्रंथ जो एक विशाल छंदमयी साझा संकलन है, जिसमें 1007 पृष्ठ हैं एवं छत्तीसगढ़ के 72 विषयों के साथ साथ 117 प्रकार के छंदों में विषयों को छंदबद्ध किया गया है। छत्तीसगढ़ एवं विभिन्न राज्यों के साहित्यकारों ने अपना अमूल्य योगदान देकर इस ग्रंथ को मूल रूप दिया है।यह अनमोल ग्रंथ छत्तीसगढ़ के लिए एक वरदान सिद्ध होगा।शिक्षा की दृष्टि से छात्र छात्राएँ इसका अध्ययन कर लाभान्वित होंगे।

छत्तीसगढ़ सम्पूर्ण दर्शन छंदमयी विशाल साझा संकलन गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना स्थान बना चुका है, जिसे इस समारोह में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड संस्था से अवार्डेड किया गया। विशेष बात यह कि दुर्ग  जिले से डॉ. दीक्षा चौबे को  संस्कृति विभाग से और गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा सम्मानित किया गया। इस छत्तीसगढ़ संपूर्ण दर्शन में 72 साहित्यकार शामिल है।जिसमें मुख्य रूप से चौहान,आशा आजाद,माधुरी डड़सेना, प्रेमचंद साव,मणिलाल पटेल एवं अन्य साहित्यकार शामिल हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय