Tuesday, October 20th, 2026

डॉ. बाफना बने नेशनल गवर्निंग काउंसिल के सदस्य

रायपुर

डिजिटल एजुकेशन एवं स्किल काउंसिल ने डॉ. नवीन बाफना को नेशनल गवर्निंग काउंसिल के सदस्य के रूप में नियुक्ति किया है। दंत चिकित्सक के रूप में पिछले 25 वर्षों से डॉ. नवीन राजधानी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। डॉ. नवीन बाफना वर्तमान में  नेशनल गवर्निंग काउंसिल के सदस्य के रूप में मध्य भारत का प्रभार संभाले रहे है और पूर्व में भारतीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में एयरपोर्ट सलाहकार समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।

वर्तमान में डॉ. बाफना आल इंडिया रेल सेफ्टी काउंसिल नई दिल्ली के सलाहकार समिति के नेशनल बोर्ड मेंबर भी हैं ,साथ ही राजनांदगांव स्थित छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट एवं महावीर कॉलेज आफ आयुर्वैदिक साइंसेज के डायरेक्टर भी हैं। डॉ. नवीन बाफना को नेशनल गवर्निंग काउंसिल में वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सा सलाह एवं लाइफस्टाइल स्किल्स के लिए नामित किया गया है। संस्था उनका स्वागत करती है और हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि हम डॉ. नवीन बाफना के साथ जीवन को सशक्त बनाने का जो प्रयास है,उसे हासिल कर लें और जो  जनहित,मानवहित और प्रकृति के संरक्षण हेतु कार्य करने के हमारे उद्देश्य में डॉ बाफना की ऊर्जा और कार्यकुशलता का मार्गदर्शन मिले। उपरोक्त जानकारी डिजिटल एजुकेशन एंड स्किल काउंसिल की सीईओ डॉ रश्मि गुप्ता, नई दिल्ली ने दी।

 

Source : Agency

पाठको की राय