Sunday, October 25th, 2026

डॉ आलोक कुमार चक्रवाल होंगे बिलासपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के नये कुलपति

रायपुर
डॉ आलोक कुमार चक्रवाल बिलासपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के नये कुलपति होंगे। भारत सरकार ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। डॉ आलोक अभी सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के पद पर पदस्थ थे। इससे पहले गुरू घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी की कुलपति अंजिला गुप्ता पिछले एक साल से एक्सटेंशन पर चल रही थी। अंजिला गुप्ता का कार्यकाल एक साल पहले ही खत्म हो चुका था। डॉ आलोक कुमार चक्रवाल सौराष्ट्र यूनिवर्सिटी में कामर्स एंड बिजनेस एडमिस्ट्रेशन विभाग में प्रोफेसर हैं। 52 साल के डॉ चक्रवाल का शिक्षण के क्षेत्र में 30 साल का अनुभव हैं। उन्होंने रिसर्च के क्षेत्र में भी करीब तीन दशक तक काम किया है।

 

#Dr. Alok Kumar Chakrawal

Source : Agency

पाठको की राय