Saturday, October 24th, 2026

31 दिसंबर को बंद हो जाएंगे बिहार के 15 जिलों के दूरदर्शन केंद्र 

 सहरसा 
अब जल्द ही देश से प्रसार भारती दूरदर्शन का अस्तित्व मिट जायेगा। बिहार के विभिन्न जिले में संचालित दूरदर्शन केंद्र को भी बंद कर दिया जाएगा। 31 अक्टूबर से सहरसा के दिवारी स्थित हाई पावर दूरदर्शन ट्रांसमीटर केंद्र सहित भागलपुर एवं सीवान जिले के दूरदर्शन केंद्र बंद हो जाएंगे। 

इसके अलावा 31 अक्टूबर को ही देश के विभिन्न राज्यों के शहर में स्थापित 152 प्रसार भारती दूरदर्शन केंद्रों को बंद किया जाएगा। जबकि साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर को बिहार के 15 जिले में स्थित केंद्रों सहित देश के सभी प्रसार भारती दूरदर्शन केंद्रों को भी बंद कर दिया जाएगा।

इन सभी दूरदर्शन केंद्रों को बंद का निर्णय प्रसार भारती लोक सेवा प्रसारक दूरदर्शन निदेशालय नई दिल्ली ने ले लिया है। केंद्र सरकार ने दूरदर्शन केंद्र बंद की एनेक्सर वार तिथि भी जारी कर दी है। अभी पूरे देश में 412 दूरदर्शन केंद्र संचालित हैं। 

पांच जिले के दूरदर्शन मेंटेनेंस स्टेशन हैं भागलपुर में
राज्य के बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, सिकन्दरा और बांका जिले के दूरदर्शन केंद्र का मेंटेनेंस केंद्र (डीएमसी) भागलपुर ही है। भागलपुर में 5 सौ वाट का दूरदर्शन केंद्र तो 31 अक्टूबर से बंद हो जाएगा। लेकिन डीएमसी साल के अंत तक कार्य करेगा। 

 

#दूरदर्शन केंद्र 

Source : Agency

पाठको की राय