Saturday, October 24th, 2026

'चुनाव-राजनीति की चर्चाओं में समय व्यर्थ न करें', एग्जिट पोल के बाद प्रशांत किशोर का नेताओं पर तंज

नई दिल्ली.

राजनीतिक विशेषज्ञ प्रशांत किशोर ने शनिवार को एग्जिट पोल के जारी होने के बाद फर्जी पत्रकारों और बड़बोले राजनेताओं पर कटाक्ष किया। उन्होंने लोगों से बेकार की चर्चाओं में अपना समय नष्ट न करने की अपील की। शनिवार को जारी एग्जिट पोल में भविष्यवाणी की गई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार फिर से प्रधानमंत्री के तौर पर सत्ता संभालेंगे। इस आम चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए के भारी बहुमत से जीत हासिल करने की उम्मीद ताई जा रही है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, "अगली बार जब चुनाव और राजनीति की बात हो, तो फर्जी पत्रकारों और बड़बोले राजनेताओं पर अपना कीमती समय इस बेकार की चर्चा में खर्च न करें।" जन सुरज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने दावा किया कि भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 में 303 सीटें जीत सकती है। एग्जिट पोल के जारी होने से पहले प्रशांत किशोर ने भाजपा नीत एनडीए के प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा, "मेरे हिसाब से भाजपा इसबार कुछ अच्छे नंबरों के साथ वापसी कर सकती है। मुझे सीटों की संख्या में कुछ खास बदलाव नहीं दिख रहा। पार्टी को पूर्व और दक्षिण क्षेत्रों में अच्छा समर्थन मिला।" उन्होंने बताया कि दक्षिण में भाजपा के सीटों और वोट शेयर में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

 

#Prashant Kishor#taunts exit polls

Source : Agency

पाठको की राय