Wednesday, October 21st, 2026

लगता नहीं तीसरा-चौथा मोर्चा बीजेपी को चुनौती दे पाएगा: प्रशांत किशोर

नई दिल्ली 
रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अगले लोकसभा चुनाव में किसी तीसरे या चौथे फ्रंट द्वारा बीजेपी को हराने की संभावना को खारिज कर दिया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं लगता कि तीसरा या चौथा मोर्चा सफलतापूर्वी बीजेपी को चुनौती दे सकेगा। बता दें कि सोमवार को प्रशांत किशोर एनसीपी चीफ शरद पवार से मिले। यह मुलाकात इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि बीते 10 दिनों में दोनों की यह दूसरी मीटिंग थी।
 
माना जा रहा है कि प्रशांत किशोर और एनसीपी चीफ शरद पवार की मुलाकात के पीछे तीसरा मोर्चा ही है। अगले लोकसभा चुनाव में सभी विपक्षी दल एकसाथ मिलकर बीजेपी के खिलाफ लड़ सकते हैं, जिसकी अगुवाई शरद पवार कर सकते हैं। हालांकि, प्रशांत किशोर ने ऐसी अटकलों को भी खारिज किया। बता दें कि सोमवार से पहले प्रशांत किशोर ने बीती 11 जून को शरद पवार से उनके मुंबई आवास पर मुलाकात की थी। उस समय दोनों की बातचीत 3 घंटे लंबी चली थी।

हालांकि, इन मुलाकातों पर प्रशांत किशोर ने कहा कि दोनों लोग एक-दूसरे को बेहतर से जानने के लिए मिल रहे हैं। इससे पहले कभी दोनों ने इतनी करीबी से काम नहीं किया है। किशोर ने कहा कि मुलाकातों के दौरान दोनों ने गहन राजनीतिक चर्चा की, जैसे हर राज्य में बीजेपी के खिलाफ लड़ने की संभावनओं पर बात करना। हालांकि, उन्होंने कहा कि बातचीत में फिलहाल तीसरा मोर्चा शामिल नहीं है।

बता दें कि प्रशांत किशोर ने बंगाल चुनाव में टीएमसी के साथ मिलकर काम किया था। टीएमसी की भारी जीत के बाद प्रशांत ने कहा था ममता की जीत ने सभी विपक्षी पार्टियों को यह संदेश दिया है कि वे भी बीजेपी के खिलाफ खड़े होकर उसे टक्कर दे सकते हैं।

 

#प्रशांत किशोर

Source : Agency

पाठको की राय