Tuesday, October 20th, 2026

रंग से छुटकारा पाने के दौरान ये स्किन केयर गलतियां न करें

होली रंगों का त्योहार है, लेकिन ये रंग स्किन पर भी असर डालते हैं. अक्सर ऐसा होता है कि चेहरे पर या बॉडी पर लगा हुआ रंग नहीं छूट पाता है. लोग इसको छुड़ाने के लिए जाने अनजाने में कुछ गलतियां करते हैं जिसके वजह से स्किन पर रैशेज, खुजली, ड्राइनेस, जलन जैसी समस्या हो जाती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि होली का रंग छुड़ाते समय किन गलतियों से लोगों को बचना चाहिए.

1. स्किन को रगड़ने से बचें

होली के रंगों को हटाने के लिए स्किन को रगड़ना एक आम गलती है. अक्सर लोग रंग छुड़ाने के लिए स्किन को रगड़ने लगते हैं. इसको रगड़ने से त्वचा में जलन और लालिमा हो सकती है. इसलिए हल्के हाथ से रंग छुड़ाने की कोशिश करें. इसके लिए पहले तेल लगाएं और उसके बाद साबुन का उपयोग करें.

2. फेशियल से दूर रहें

होली के बाद फेशियल करवाना त्वचा के लिए हानिकारक हो सकता है. रंगों में मौजूद केमिकल स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं. फेशियल करवाने से पहले कम से कम 24 घंटे तक आपको इंतजार करना चाहिए.

3. स्किन पर सीधे नींबू का रस न लगाएं

नींबू का रस रंगों को हटाने में मददगार होता है, लेकिन इसे सीधे त्वचा पर लगाने से त्वचा में जलन हो सकती है. नींबू का रस पानी में मिलाकर उसको डाइलुट करें इसके बाद उसको स्किन पर लगाएं. इससे स्किन पर रिएक्शन होने की संभावना बहुत कम हो जाती है.

4. कपड़ा धोने वाला साबुन न लगाएं

अक्सर लोग रंग छुड़ाने के लिए कपड़ा वाला साबुन इस्तेमाल करने लगते हैं. मगर रंगों का केमिकल और कपड़ा घुलने वाला साबुन का केमिकल आपस में रिएक्शन कर सकता है. ये साबुन स्किन के लिए बहुत कठोर होता है. रंगों को हटाने के लिए, हल्के साबुन या शैम्पू का उपयोग करें.

इसके अलावा यहां कुछ और सुझाव हैं जिसका पालन आपको करना चाहिए.

होली खेलने से पहले अपनी त्वचा पर तेल या मॉइस्चराइजर लगाएं.
रंगों को हटाने के लिए हल्के गुनगुने पानी का उपयोग कर सकते हैं.
रंगों को हटाने के लिए किसी हार्ड केमिकल या अनजान चीज का उपयोग न करें.
होली खेलने के बाद अपनी त्वचा को पानी से अच्छी तरह से धो लें.
अगर आपको त्वचा में जलन या लालिमा होती है, तो डॉक्टर से संपर्क करें.
 

 

Source : Agency

पाठको की राय