Wednesday, October 21st, 2026

अपहऱण कर फिरौती ले इतनी हिम्मत नहीं है: सीएम योगी

 लखनऊ
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भाजपा का वैश्य-व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया. शुभारंभ सीएम योगी आदित्यनाथ  ने किया. सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी के कोयला व्यापारी नंदकिशोर रूंगटा अपहरण हत्याकांड का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि आज किसी माफिया की इतनी हिम्मत नहीं है कि किसी व्यापारी का अपहरण कर फिरौती ले या फिर हत्या करे.

वैश्य व्यापारी सम्मेलन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1947 में अगर भारत के पास मोदी जैसा शीर्ष नेतृत्व भारत के पास होता, तो भारत दुनिया की सबसे बड़ी सामरिक और आर्थिक ताकत होता. इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकताओं के बारे में भी बताया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कोरोना काल में फ्री में इलाज का प्रबंध किया गया. साथ ही खाद्यान्न से लेकर वैक्सीन भी मुफ्त में ही दी उपलब्ध कराई गई. सीएम बोले कि अगर 2014 से पहले कोरोना संक्रमण जैसी भयानक महामारी आई होती तब क्या हालात बनते.

सम्मेलन में उन्होंने कहा कि पहले पर्व-त्योहार आते ही उत्तर प्रदेश में भय का माहौल होता था. लेकिन बीते साढ़े 4 साल में प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ है. इसका कारण है कि दंगा करने वाले जानते हैं कि उन्होंने ऐसा किया तो सात पीढ़ियां उसकी भरपाई करते करते परेशान हो जाएंगी.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज किसी भी माफिया में इतनी हिम्मत नहीं है कि किसी व्यापारी का अपहरण करे, फिरौती ले या फिर हत्या करे. क्योंकि यूपी में कानून व्यवस्था को हमने मजबूत किया है. लोगों को भयमुक्त माहौल दिया है.

 

Source : Agency

पाठको की राय