Monday, October 19th, 2026

घर पर भूलकर भी न रखें सूखे फूल, वरना पड़ सकता है पछताना

अक्सर लोग घर को सजाने के लिए फूलों का इस्तेमाल करते हैं। कई बार समय की कमी के चलते हमें फूलों को नहीं बदल पाते और वह सूख जाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी हर चीज जीवन में पॉजिटिव और निगेटिव असर डालती है। माना जाता है कि घर में रखे सूखे लोग नकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। जिससे जीवन में मुश्किलें खड़ी होती हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, ताजे फूल घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाते हैं। ताजे फूल घर में सजाए जा सकते हैं और मुरझाने पर इन्हें फौरन हटा देना चाहिए। कहते हैं कि मुरझाए हुए फूल शव के समान होते हैं। इसके अलावा फूलों को बेडरूम में रखने की बजाए ड्राइंगरूम में ही रखना चाहिए।

कहा जाता है कि सूखे हुए फूलों से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। जिससे घर के सदस्यों के बीच आपसी कलह होने लगता है। कहते हैं कि जिस घर में सूखे फूल रखे जाते हैं, वहां मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। जिससे धन-संपदा में बरकत रूक जाती है और आर्थिक नुकसान होने लगता है।

इस दिशा में नहीं रखने चाहिए फूल या हरे पौधे
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में हरे पौधे या फूल दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना अशुभ होता है। घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में फूल या पौधे रखने से वैवाहिक जीवन में मुश्किलें और शुभ कार्य में बाधाएं आती हैं। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच आपसी शांति भी भंग होती है।

 

#vastu

Source : Agency

पाठको की राय