Friday, October 23rd, 2026

नरवाई जलाये नहीं लाभ कमाये : कृषि मंत्री पटेल

भोपाल

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने किसानों से अपील की है कि नरवाई को जलाये नहीं, उससे लाभ कमाये।

मंत्री पटेल ने कहा कि खेतों में गेहूँ की फसल आ गई है और कई स्थानों पर कटाई भी शुरू हो गई है। खेतों में अधिकांश कटाई हार्वेस्टर से हो रही है। किसान बंधु नरवाई का समुचित उपयोग कर लाभ उठा सकते हैं। नरवाई से भूसा बनाये। भूसे का उपयोग पशु आहार में करें। गौ-शालाओं को उपलब्ध करायें। भूसे का विक्रय कर लाभ कमाये।

मंत्री पटेल ने कहा कि नरवाई को जलाने से भूमि की उर्वरा शक्ति का ह्रास होता है और खेत की मिट्टी में मौजूद कीट मित्र भी जलकर नष्ट हो जाते हैं। कई बार आसपास की खड़ी फसलों को भी नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि नरवाई को जलाने से कभी-कभी बड़ी आगजनी और जनहानि होती है। अत: किसान भाई नरवाई न जलाए, बल्कि उसका उपयोग पशुआहार के रूप में करें।

 

 

#नरवाई जलाये

Source : Agency

पाठको की राय