Sunday, October 25th, 2026

राजनीतिक दल से आगे समाज के लिए कुछ करना ही सुशील मोदी को सच्ची श्रद्धांजलि : गवर्नर

पटना.

मैं अचंभित था, कि कोई ऐसा उदार और दूरदर्शी भी हो सकता है। राजनीतिक दल से आगे समाज के लिए कुछ करना ही सुशील मोदी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने अपने जीवन से सीख दी कि कर्म पर मानव का अधिकार है, वह करते जाएं। यह बातें बिहार के गवर्नर राजेन्द्र आर्लेकर ने कही। यह मौका था मां ब्लड सेंटर में दिवंगत सुशील मोदी के श्रध्दांजलि कार्यक्रम का।

गवर्नर राजेन्द्र आर्लेकर ने कहा कि पूरी तरह राष्ट्र के लिए समर्पित सुशील कुमार मोदी समाज के अंतिम पायदान तक मदद के लिए तत्पर रहे। तन समर्पित, मन समर्पित, और ये जीवन समर्पित.. . यह पंक्ति सुशील मोदी ने साकार किया। इससे आगे क्या किया जाए, सुशील मोदी इसके लिए सोचते थे।

 

#Governor#tribute Sushil Modi

Source : Agency

पाठको की राय