Thursday, October 22nd, 2026

क्या आईपीएल के अगले सीजन में CSK में वापसी चाहते हैं सुरेश रैना

नई दिल्ली
IPL 2022 का खिताब गुजरात टाइटन्स ने अपने नाम किया, वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स 10 टीमों में 9वें पायदान पर रहकर प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई। चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस सीजन के लिए सुरेश रैना को रिटेन नहीं किया था। सुरेश रैना इस बार मेगा ऑक्शन में उतरे थे, लेकिन किसी भी टीम ने उन पर बोली नहीं लगाई और वह अनसोल्ड रहे। आईपीएल 2022 के दौरान सुरेश रैना कमेंट्री करते जरूर नजर आए। 30 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स को रैना की एक पुरानी पारी की याद आई, जिसके जवाब में रैना ने जो ट्वीट किया, उसको लेकर फैन्स में उत्सुकता जग गई है कि क्या वह अगले सीजन के लिए सीएसके में वापसी करना चाहते हैं।

2014 आईपीएल के दूसरे क्वॉलिफायर में किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मैच खेला गया था, जिसमें रैना ने 25 गेंद पर 87 रन ठोके थे। उस मैच में रैना ने 12 चौके और छह छक्के लगाए थे।  हालांकि सीएसके वह मैच हार गया था। रैना की इस पारी को लेकर सीएसके ने ट्वीट किया, जिस पर रैना ने जो इमोटीकॉन शेयर किया, वह ऐसा था, जैसा कि वह इशारा कर रहे हैं कि सीएसके उन्हें फिर से कॉल करे। इस ट्वीट के बाद फैन्स इस बाद की अटकल लगा रहे हैं कि क्या रैना अगले सीजन में फिर से सीएसके की टीम में वापसी करेंगे?

 

#Suresh Raina

Source : Agency

पाठको की राय