Thursday, October 22nd, 2026

शासकीय आईटीआई के विभिन्न पदों की भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन 4 से 6 अक्टूबर तक

रायपुर.
राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में तृतीय श्रेणी के प्रशिक्षण अधिकारियों, छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका की भर्ती हेतु अगली चरण का दस्तावेज सत्यापन 4 से 6 अक्टूबर तक होगा। दस्तावेज सत्यापन का कार्य शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार, रायपुर में किया जाना है। इस चरण के लिए संस्थाओं की वरीयता दस्तावेज सत्यापन उपरांत पात्र पाये गये अभ्यर्थियों और मेरिट अनुसार सूची में स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों द्वारा आॅनलाइन भरा जाना होगा।

इसके लिए सभी अभ्यर्थी उक्त चरण के दस्तावेज सत्यापन हेतु अपने अध्यापकीय अनुभव के दौरान प्राप्त किए गए वेतन के बैंक द्वारा सत्यापित स्टेटमेंट सहित अपने  समस्त दस्तावेज तैयार रखने को कहा गया है। इस चरण हेतु दस्तावेज सत्यापन में बुलाये जाने वाले विभिन्न व्यवसायों के अभ्यर्थियों के कटआॅफ व्यापम द्वारा जारी मेरिट के आधार पर पृथक से जारी किये जायेंगे।

 

#Document verification

Source : Agency

पाठको की राय