Sunday, October 25th, 2026

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में दस्तावेज परीक्षण का कार्य प्रारंभ

रायपुर
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न कृषि उद्यानिकी एवं कृषि अभियंत्रिकी महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम मैं प्रवेश हेतु संचालित आॅनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत चयनित 475 विद्यार्थियों के दस्तावेज परीक्षण का कार्य शनिवार से प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गिरीश चंदेल सहित विश्वविद्यालय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. दस्तावेज परीक्षण के पहले दिन कुल 219 अभ्यर्थियों दस्तावेज का परीक्षण किया गया। 26 अभ्यर्थियों ने फीस जमा की। दस्तावेज परीक्षण की प्रक्रिया 19 जुलाई तक जारी रहेगी।

 

#Indira Gandhi Agricultural University

Source : Agency

पाठको की राय