डॉक्टर्स ने शॉक देकर श्रेयस की जान बचाई
मुंबई
इकबाल फेम बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े को बीते 14 दिसंबर को हार्ट अटैक आया था। दिनभर अपनी अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल की शूटिंग करने के बाद घर पहुंचे श्रेयस को यह अटैक आया था जिसके बाद वे बेहोश हो गए। 47 साल के एक्टर को बेहोशी की हालत में जब वाइफ दिप्ती ने हॉस्पिटल पहुंचाया तो पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। इसके बाद डॉक्टर्स ने उनकी एंजियोप्लास्टी की। धीरे-धीरे रिकवर हो रहे श्रेयस ने इस इंसीडेंट के बाद पहली बार मीडिया से बात की है।
श्रेयस ने कहा कि इस हार्ट अटैक के बाद उन्हें दूसरा जन्म मिला है। 14 दिसंबर की शाम के बारे में बात करते हुए श्रेयस बोले, ह्यउस दिन मैं अपनी अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल की शूटिंग कर रहा था। सेट पर ही मैंने मिलिट्री एक्सरसाइज की। शूट खत्म होने के बाद मेरे बाएं हाथ में दर्द शुरू हो गया था। सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। दर्द इतना ज्यादा था कि मैं कपड़े बदलने के लिए वैनिटी वैन तक नहीं जा पा रहा था। श्रेयस ने आगे बताया, घर पहुंचा तो मेरी हालत देखकर वाइफ दीप्ति मुझे लेकर फौरन हॉस्पिटल पहुंचीं। हॉस्पिटल के गेट पर पहुंचते ही मुझे हार्ट अटैक आया और मैं बेहोश हो गया। इसके बाद डॉक्टर्स ने मुझे इमरजेंसी ट्रीटमेंट दिया। सीपीआर दिया, इलेक्ट्रिक शॉक दिए और इस तरह मुझे फिर से जिंदा किया गया।
जिस वक्त मेरा ट्रीटमेंट चल रहा था। मैं कई मिनट्स के लिए क्लीनिकली डेड हो चुका था। अपनी हेल्थ पर बात करते हुए श्रेयस ने कहा, मेरी फैमिली में कई लोगों को हार्ट अटैक आ चुका है पर यह पहली बार था जब मैं हॉस्पिटल में एडमिट हुआ। हॉस्पिटल पहुंचा, तो एहसास हुआ कि जान है तो जहान है। मैं 20 साल की उम्र से लगातार काम कर रहा हूं और अब 47 साल का हो चुका हूं। मैं ना तो स्मोकिंग करता हूं और ना ही ड्रिंक। हेल्दी लाइफ स्टाइल फॉलो करता हूं। अगर ये सब करने के बाद भी मेरे साथ ये हो सकता है, तो सोचिए जो लोग स्मोकिंग-ड्रिंक करते हैं, उनका क्या होगा। अपनी हेल्थ को बिल्कुल हल्के में ना लें। रेगुलर डॉक्टर्स विजिट जरूरी है। वर्कफ्रंट पर श्रेयस वेलकम टू द जंगल के साथ-साथ कंगना रनोट स्टारर इमरजेंसी की भी शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में वो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म 'गिरगिट' में श्रेयस विलेन के रोल में नजर आएंगे।

पाठको की राय