Saturday, October 24th, 2026

CM से मिले डॉक्टर्स, मांगें पूरी करने का दिलाया भरोसा

भोपाल

शासकीय स्वशासी चिकित्सक महासंघ मप्र के प्रतिनिधियों ने देर रात को अपनी मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री निवास पर हुई चर्चा में सीएम ने उनकी मांगें पूरी करने भरोसा दिलाया है। चिकित्सक महासंघ का कहना है कि शिवराज कैबिनेट की बैठक के बाद अब आगे की रणनीति तय की जाएगी। 

चिकित्सक महासंघ की पिछले तीन माह में यह सीएम से तीसरी मर्तबा चर्चा हुई है।   प्रदेश में वेतनमान का सिस्टम 2008 से लागू है। इस व्यवस्था में सरकारी सेवा में आने वाले डॉक्टर को उसके सेवाकाल में तीन बार पदोन्नति यानी अपग्रेडेशन मिलता है। मध्यप्रदेश में लागू सिस्टम के मुताबिक अपग्रेडेशन 8 साल, 16 साल और 30वें साल में मिलते हैं। इसे समयमान वेतनमान योजना कहते हैं। वहीं, केंद्र सरकार के डीएसीपी में सेवाकाल के दौरान चार अपग्रेडेशन दिए जाते हैं।

चयनित शिक्षकों में पनप रहा आक्रोश
गौतम नगर स्थित डीपीआई के सामने नियुक्ति की मांग को लेकर ओबीसी कैटेगरी के चयनित शिक्षक और अभ्यर्थी डेढ़ साल से धरने पर डटे हैं। बावजूद इसके नियुक्ति की ूएनकी मांग अब तक पूरी नहीं हुई। मार्च 2022  से इनका धरना लगातार जारी है। अब इनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

 

Source : Agency

पाठको की राय