कोरोना काल में देवतुल्य कार्य कर रहे चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी- मंत्री डंग
भोपाल
पर्यावरण नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग ने मंदसौर जिले के सुवासरा में चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक कर उपलब्ध व्यवस्थाओं, संसाधनों आदि की जानकारी ली। डंग ने कहा कि चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी इस समय देवतुल्य कार्य कर रहे है, हम उनका आभार माने।
मंत्री डंग ने कहा कि कोविड-19 महामारी में हम सबको मिलकर लड़ाई लड़नी है। संक्रमित लोगों को परेशान ना होना पड़े। सामान्य मरीजों का उपचार स्थानीय स्तर पर ही हो, उन्हें होम आइसोलेशन की किट प्रदान कर, घर पर क्या सावधानियां रखनी है, यह मार्गदर्शन दिया जाए। सेवा भावना के साथ मानवीय आधार पर कार्य करें। यह समय संकट का है, इससे हम मिल जुलकर लड़ें।

पाठको की राय