Wednesday, October 21st, 2026

अगर आप सहारा इंडिया या PACL से अपना पैसा वापस पाना चाहते हैं तो यह करें

नई दिल्ली
अगर आपका पैसा सहारा इंडिया (Sahara India Pariwar), पीएसीएल (PACL) या अन्य किसी चिटफंड कंपनी में फंसा है तो आपके लिए बड़ी खबर है। आपका पैसा वापस दिलाने के लिए सरकार के निर्देश पर  उत्तर प्रदेश के सभी तहसील परिसर में ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवारों के लिए काउंटर खोले गए है। यहां हर दिन रिफ्ड के लिए आवेदन करने वालों लंबी कतारें लग रही हैं। अगर आपका भी पैसा फंसा है तो जल्दी करें। कहीं यह हाथ आया मौका छूट न जाए। बता दें चिटफंड कंपनियों में ठगी के शिकार हुए पीड़ित जमाकर्ता परिवार अपनी कमाई के कुछ अंश को इस आशा के साथ जमा किया था कि भविष्य में उनको ब्याज सहित एक मोटी रकम मिलेगी। कई कंपनियां छोटे-छोटे कस्बों से अपना ऑफिस बंद कर फरार हो गईं तो कुछ पर जांच तो कुछ पर कार्रवाई चल रही है।

पिछले दिनों गृहमंत्री अमित शाह ने सहारा के निवेशकों का पैसा वापस दिलाने की बात की थी। सुप्रीम कोर्ट भी सख्त हुआ है। ऐसे में इस बार अगर आप दावा करने से चूक गए तो पैसा मिलने में दिक्कत होगी। इसके लिए आप अपनी तहसील में जाएं। वहां एक काउंटर होगा, जहां चिटफंड कंपनियों द्वारा की गई धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की जाएगी। इसके लिए आपसे कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा।

यह है क्लेम करने की प्रक्रिया
तहसील में अपना आधार कार्ड, पैन हो तो पैन कार्ड, जिस खाते में पैसा वापस पाना चाहते हैं, उस बैक की पासबुक या कैंसिल चेक, चिटफंड कंपनी द्वारा दी गई रसीद या बॉन्ड की फोटो कॉपी ले जाएं। एक फार्म मिलेगा, जिसे भरकर इन दस्तावेजों की फोटो कॉपी संलग्न कर जमाकर रसीद ले लें।

 

#सहारा इंडिया

Source : Agency

पाठको की राय