Monday, October 19th, 2026

Romance बढ़ाने के लिए सोते समय करें ये काम

जब दो लोग साथ रहते हैं तो अकसर छोटी-छोटी बातों को लेकर अनबन होना स्वभाविक है। कई बार तो परिस्थितियां सामान्य होती हैं, फिर भी तू-तू, मैं-मैं की नौबत आ जाती है। इसका बड़ा कारण घर में मौजूद वास्तु दोष भी हो सकता है। इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ वास्तु टिप्स को फॉलो किया जा सकता है। सबसे पहले रोमांस बढ़ाने के लिए सोते समय करें ये काम-

  • रात को सोने से पहले बेडरूम में कपूर जलाएं।
  • पत्नी को पति के बाईं तरफ़ सोना चाहिए।
  • सुखी वैवाहिक जीवन के लिए शहद की शीशी अपने बैड के नीचे रखें।
  • सोने से पहले सिर की स्थिति उत्तरी ध्रुव एवं पैरों की स्थिति दक्षिणी ध्रुव मानी गई है। पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र में एक जैसे दो ध्रुवों को पास लाने से विकर्षण एवं विपरीत ध्रुवों को पास लाने से आकर्षण होता है, इसीलिए उत्तर दिशा की ओर सिर करके सोने वाले लोग अनिद्रा, मानसिक तनाव, अपच, कुंठा के शिकार होते हैं। उत्तर की तरफ सोने से सुचारू रूप से रक्त प्रवाह न होने से मानसिक विकलांगता भी आती है, अत: विकलांगता की रोकथाम उत्तर की तरफ सिर करके न सोने से हो सकती है।
  • दक्षिण दिशा की तरफ सिर करके सोने से पूरे शरीर का चुंबकीय सर्किट ठीक तरीके से होता है और रक्त प्रवाह में बाधा नहीं होती।
  • लंबी आयु पाने के लिए दक्षिण-पश्चिम एवं पूर्व की तरफ सिर करके सोना चाहिए, इससे व्यक्ति टेंशन फ्री और खुश रहता है और मानसिक कष्ट भी दूर होते हैं।
  • अपनी तस्वीरों को उत्तर-पूर्व, उत्तर या पूर्व में लगाएं।

 

#Romance

Source : Agency

पाठको की राय