Monday, October 26th, 2026

महिलाओं के विरूद्ध अपराध के दोषियों को बिलकुल न छोड़ें

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  स्मार्ट उद्यान में पौध-रोपण के बाद कलेक्टर भोपाल अविनाश लवानिया और अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर भोपाल सचिन अतुलकर से महिला अपराध के दोषियों पर की गई कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिए कि अपराध नियंत्रण का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता का है। आमजन को कोई कष्ट न हो। चिन्हित और महिलाओं के विरूद्ध अपराधों की नियमित समीक्षा की जाए। अनेक आपराधिक तत्व बच्चों को नशे की लत लगाकर अपराध में शामिल करते हैं। हाल ही में हुई घटना में कुख्यात बदमाश ने दो किशोरों को आपराधिक घटना घटित करने में अपने साथ शामिल किया। ऐसे मामलों में दोषियों को बिलकुल नहीं बख्शा जाए। कलेक्टर भोपाल ने बताया कि महिला पर पेपर कटर से हमला करने वाले अपराधी बादशाह बेग के विरूद्ध एन.एस.ए. में कार्यवाही की गई है।

 

 

#महिलाओं के विरूद्ध अपराध

Source : Agency

पाठको की राय