Tuesday, October 20th, 2026

इन सिम्पटम्स को भूल कर भी न करे इग्नोर, हो सकता है फैटी लिवर आखरी स्टेज

जब लगातार खराब डाइट, ओवरवेट होने और एक्‍सरसाइज ना करने की वजह से लीवर पर बहुत ज्‍यादा फैट चढ़ जाता है, तो फैटी लीवर नामक बीमारी विकसित होने लगती है।
 
फैटी लीवर का आखिरी स्‍टेज

फैटी लीवर के आखिरी स्‍टेज को सिरोसिस के नाम से जाना जाता है। सिरोसिस की वजह से शरीर के विभिन्‍न हिस्‍सों में सूजन देखी जा सकती है।
 
टांगों में सूजन

लीवर के ठीक तरह से काम ना कर पाने पर नसों पर दबाव बढ़ने लगता है जिससे उनका आकार बढ़ सकता है। पैरों की नसों में सूजन को गंभीरता से लें।

पैरों में सूजन

कुछ मरीजों में सूजन एड़ियों से पैरों तक भी जा सकती है। अगर पैर में रोज सूजन रह रही है, तो आप इसे इग्‍नोर ना करें।

एड़ियों में सूजन

लीवर डिजीज का एक लक्षण टांगों, पैरों या एड़ियों में सूजन होना भी है। इसकी वजह से एड़ी को हिलाने में दिक्‍कत हो सकती है।

पेट पर सूजन

फैटी लीवर की वजह से पेट पर सूजन होने को अक्‍सर इग्‍नोर कर दिया जाता है। यदि इसका इलाज ना किया जाए, तो यह कैंसर में बदल सकता है लीवर तक फेल हो सकता है।

 उंगलियों में सूजन

उंगलियों में सूजन भी लीवर सिरोसिस का एक संकेत है। इसका समय पर इलाज होना बहुत जरूरी है।

 

Source : Agency

पाठको की राय