Thursday, October 22nd, 2026

कोल्हान वनक्षेत्र में शाम 6 से सुबह 6 बजे तक नहीं चलायें वाहन : नक्सलियों का फरमान

कोल्हान

माओवादियों से कोल्हान को मुक्त कराने के नाम पर जनता का शोषण किया जा रहा है. 51 एमएम और 81 एमएम के गोले बरसाये जा रहे हैं. नक्सलियों के नाम पर आदिवासी जनता को बेरहमी से पीटा जा रहा है. सरजोमबुरू गांव में मुंडा के घर को कब्जा करके वहां कोबरा बटालियन का कैंप बनाया गया है. जिस स्कूल में बच्चे पढ़ते हैं.

उसमें कब्जा करके कैंप बना दिया गया गया है. इस वजह से बच्चों का स्कूल जाना और पढ़ाई- लिखाई पिछले 10-12 महीने से बंद है. प्रवक्ता के अनुसार, नक्सलियों का उद्देश्य जनता को निशाना बनाना नहीं है. अगर ऐसा होता तो उनकी ओर से बुबीट्रेप से बचने के लिए अपील नहीं की जाती.

 

 

Source : Agency

पाठको की राय