Tuesday, October 20th, 2026

न करें बुधवार के दिन ये काम, हो सकती है धन हानि

बुधवार विध्‍नकर्ता भगवान गणेश को समर्पित है. इस दिन गणेश जी की पूजा करनी चाहिए और उन नियमों का पालन करना चाहिए जो इस दिन के लिए तय किए गए हैं. ज्‍योतिष शास्‍त्र में उन कामों के बारे में बताया गया है जो बुधवार को नहीं करना चाहिए क्‍योंकि ये काम करने से व्‍यक्ति को धन हानि झेलनी पड़ती है.

निवेश न करें
बुधवार को निवेश नहीं करना चाहिए. ऐसा निवेश नुकसान का कारण बनता है. ना ही इस दिन किसी के साथ उधार का लेन-देन करना चाहिए. बुधवार को दिया गया उधार वापस नहीं मिलता और लिया गया उधार चुकाने में ढेरों मुश्किलें आती हैं.

काले कपड़े न पहनें
बुधवार को काले कपड़े नहीं पहनना चाहिए. यह बहुत अशुभ होता है. खासतौर पर महिलाओं को काले कपड़े बिल्‍कुल भी नहीं पहनना चाहिए.

अपशब्‍द न कहें
वैसे तो किसी भी दिन किसी से भी अपशब्‍द नहीं बोलना चाहिए. लेकिन खासतौर पर बुधवार के दिन ऐसा बिल्‍कुल भी नहीं करना चाहिए.

यात्रा न करें
बुधवार को पश्चिम दिशा की यात्रा न करें. ऐसी यात्रा नुकसान कराती है.

मांएं बाल न धोएं
ऐसी मांएं जिनकी बेटियां हैं, उन्‍हें बुधवार को बाल नहीं धोना चाहिए. इससे उनकी बेटी की सेहत पर बुरा असर पड़ता है.

 

Source : Agency

पाठको की राय