Thursday, October 22nd, 2026

निर्माण कार्य त्वरित गति से करें : मंत्री सिलावट

भोपाल

जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट ने वर्चुअल बैठक करते हुए सांवेर विधानसभा क्षेत्र के निर्माणाधीन कार्यों को त्वरित गति से पूरे करने के निर्देश दिये। उन्होंने इंजीनियरों और ठेकेदारों को निर्देशित किया कि कार्य गुणवत्तापूर्ण हों और समय-सीमा में पूरे किये जायें। सिलावट ने कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान जनता को परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखें।

 

 

#मंत्री सिलावट

Source : Agency

पाठको की राय