Friday, October 23rd, 2026

आतंकवादियों के पक्षधरों के डीएनए की होनी चाहिए जांच - केशव प्रसाद

प्रयागराज 
डिप्टी सीएम ने प्रयागराज आगमन के दौरान सर्किट हाउस में भी संवाददाताओं से मुखातिब हुए। इस दौरान लखनऊ  एटीएस द्वारा गिरफ्तार हुए आतंकवादियों का पक्ष लेकर उनकी तरफदारी करने और एटीएस को दोषी बताने के सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कटाक्ष किया। कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में सभी पार्टियों को कार्य करना चाहिए। आतंकवादियों की गिरफ्तारी को तुष्टीकरण करने के बहाने वोट बैंक में बदलने का प्रयास अत्यंत निंदनीय है। बिना नाम लिए उन्होंने आगे कहा कि आतंकवादियों के पक्षधरों के डीएनए की जांच होनी चाहिए। इसके पूर्व एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम का महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, अवधेश चंद्र गुप्ता, दीपक पटेल, पवन श्रीवास्तव, सुबोध सिंह, मृत्युंजय तिवारी आदि ने स्वागत किया।  

 

#केशव प्रसाद

Source : Agency

पाठको की राय