डी एल एस रासेयो का सप्त दिवसीय DLS Rasayo's seven day special camp in village cellar
बिलासपुर
राष्ट्रीय सेवा योजना, व्यक्तित्व निर्माण की पाठशाला है इसके माध्यम से युवा अपने आसपास की समस्याओं को समझकर समाधान में प्रवृत्त होना सीखते हैं। सरकार के इस अभिनव उद्देश्य में महाविद्यालय प्राणपण से संलग्न है।
उक्त विचार मुख्य अतिथि की आसन्दी से श्रीमती निशा बसन्त शर्मा ने ग्राम सेलर में 'राष्ट्रीय सेवा योजना' द्वारा आयोजित किए गए जा रहे 7 दिवसीय विशेष शिविर के उद्घाटन समारोह में व्यक्त किए। समारोह की अध्यक्षता कर रही महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर रंजना चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए कहा कि
डी एल एस महाविद्यालय की स्थापना शिक्षा के माध्यम से ग्राम सुधार व व्यक्तित्व निर्माण के उद्देश्यों को लेकर स्व.बसंत शर्मा ने की थी। यह महाविद्यालय पूरे प्रदेश का प्रथम महाविद्यालय है जो राष्ट्रीय स्तर के मानकों पर खरा उतरा है । इस शिविर के आयोजन में सहयोग के लिए सरपंच श्री धनंजय सिंह ठाकुर का उल्लेखनीय सहयोग प्राप्त हो रहा है हम उनके आभारी हैं। सभा को संबोधित करते हुए उपसरपंच श्रीमती प्रभा गौकरण रात्रे व सचिव परमेश्वर सिंह राज ने इस आयोजन को गांव वासियों के लिए लाभप्रद बताते हुए हर यथासंभव सहयोग देने की बात कही । डॉ राजकुमार सचदेव ने कविता व प्रश्नोत्तरी के माध्यम से रासेयो के मर्म को ग्रामवासियों के हृदय में प्रतिष्ठित करने का अभिनव प्रयत्न किया । उन्होंने स्वयंसेवकों को प्लास्टिक की बोतल से इको फ्रेंडली ब्रिक्स बनाने की विधि भी सिखलाई।शिविर का औचक निरीक्षण करने पहुँचे रासेयो के कार्यक्रम समन्वयक डॉ मनोज सिन्हा ने शिविर आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिविर के इन 7 दिनों में रासेयो स्वयंसेवक एक नई ऊर्जा व गठन को पाकर घर लौटता है और साक्षरता साक्षरता नारी शिक्षा पूरी भी उन्मूलन अंधविश्वास के निराकरण प्रबंधन शिक्षाविद मुद्दों पर सकारात्मक सुधार हेतु जुट जाता है । समारोह के प्रारंभ में अतिथियों ने दीपक प्रज्ज्वलन व माँ वीणापाणि की प्रतिमा व रासेयो के प्रतीकपुरुष स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया।
शिविर की प्रायोजना को कार्यक्रम अधिकारी संस्कृति शास्त्री ने विवेचित किया। कार्यक्रम का संचालन रासेयो प्रभारी डॉ प्रताप पाण्डेय ने किया। आभार प्रदर्शन सौरभ सिंह ठाकुर ने किया। इस अवसर पर श्री विवेक कुमार पाठक, रमेश चंद्र शास्त्री, राकेश चंद्र तिवारी, कार्तिक राम पटेल, राजेंद्र उपाध्याय, श्रीमती राजकुमारी चन्द्राकर, प्राचार्य कुजूर मैडम, श्रीमती इंदु कश्यप, देवकुमार चन्द्राकर, जयंत साहू ज्योति दुबे, तरुण लहरे, इंद्रजीत साहू, अशोक पटेल, मनोज, आस्था राज, प्रियंका साहू, रोशनी देवांगन, प्रार्थना वर्मा, अंजुम खान, शुभम पाठक पुरषोत्तम देवांगन, सूर्यकांत पटेल आदि उपस्थित रहे।
#DLS Rasayo's seven day special camp in village cellar

पाठको की राय