Tuesday, October 20th, 2026

ओलंपिक में आगे बढ़ने के बाद जोकोविच ने मॉन्ट्रियल ओपन से नाम वापस लिया

मॉन्ट्रियल
नोवाक जोकोविच ने पेरिस ओलंपिक में राफेल नडाल पर जीत के बाद अमेरिकी ओपन की तैयारी के सिलसिले में खेले जाने वाले मॉन्ट्रियल ओपन टेनिस टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया। जोकोविच ने ओलंपिक पुरुष एकल के दूसरे दौर में सोमवार को यहां नडाल को सीधे सेटों में हराया।

जोकोविच की छह अगस्त से शुरू होने वाले नेशनल बैंक ओपन एटीपी मास्टर्स 1000 प्रतियोगिता में भाग लेने की योजना थी लेकिन आयोजकों ने बताया कि उन्होंने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। सर्बिया के इस टेनिस खिलाड़ी ने रिकॉर्ड 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं लेकिन वह अभी तक ओलंपिक स्वर्ण पदक नहीं जीत पाए हैं। मॉन्ट्रियल ओपन में उनके स्थान पर रोमन सैफुलिन को मुख्य ड्रॉ में जगह दी गई है।

 

 

#Djokovic

Source : Agency

पाठको की राय