Saturday, October 24th, 2026

तलाकशुदा महिला का बिहार से पंजाब-दिल्ली होकर पांच साल तक शोषण, यूपी में छोड़ भागा

बेतिया.

बेतिया में एक युवक ने एक तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर 5 सालों तक यौन शोषण बनाया और जब महिला शादी करने का दबाव बनाने लगी तो वह उसे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया। मामले में महिला ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। घटना जिले के लौरिया थाना क्षेत्र की एक गांव की है।

पीड़िता ने एसपी से शिकायत की और एसपी के निर्देश पर लौरिया थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई। पीड़िता ने पुलिस को आवेदन देकर बताया कि उसकी शादी 9 वर्ष पहले एक युवक से हुई थी, उससे दो बच्चा भी है। लेकिन किसी बात को लेकर अनबन हो गई और तलाक हो गया। उसके बाद उसके ही गांव के मोहम्मद अजीम का पुत्र हबीबुर्हमान  27 वर्षीय ने शादी का झांसा देकर 5 साल तक यौन शोषण करता रहा। एक वर्ष तक उसे पंजाब ले जाकर रखा और लोगों के घरों पर भेज कर बर्तन धुलवाकर पैसा कमाने का काम किया। फिर दिल्ली में भी मुझे कुछ दिनों तक रखा। जब पीड़िता शादी करने के लिए दबाव बनाती थी तो हमेशा आनाकानी होटल मटोल करते रहता था। फिर घर चलने की बात कह कर ट्रेन से लेकर आया और गोरखपुर स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया, साथ ही गहना तथा पास रखे पच्चास हजार रुपए भी लेकर फरार हो गया।

मामले में दर्ज हुई एफआईआर
जब इस बात को पूछने के लिए परिजन तथा कुछ पंच उसके दरवाजे पर गए तो वह तथा उसके परिवार वाले गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इधर लौरिया थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

 

#divorced woman

Source : Agency

पाठको की राय